Original key: ACurrent key: A

इन भाषाओं में देखिए:

वो मौजूद है यहाँ

उसकी महिमा करो बंधन टूट जाएंगे  
मेरा येशु मौजूद है यहाँ  
जितने बीमार हैं चंगे हो जाएंगे  
मेरा येशु मौजूद है यहाँ  

वो मौजूद है यहाँ वो मौजूद है यहाँ  
वो मौजूद है यहाँ वो मौजूद है यहाँ 

न तू कमज़ोर हो तेरी ताक़त है वो  
वो तेरा हौसला, तेरी हिम्मत है वो  
जितने कमज़ोर हैं नया बल पाएंगे  
मेरा येशु मौजूद है यहाँ  

न हालातों से डर थोड़ा विश्वास कर 
वो वफ़ादार है, थोड़ा रख तू सब्र 
तेरे जितने रुके काम हो जाएंगे 
मेरा येशु मौजूद है यहाँ 

वो है ज़िंदा ख़ुदा वो है सब का ख़ुदा 
तेरे नज़दीक है, न वो तुझसे जुदा 
जितने पापी हैं सब वो क्षमा पाएंगे 
मेरा येशु मौजूद है यहाँ