यहोवा ज़िंदा ख़ुदा
यहोवा! यहोवा! यहोवा! यहोवा!
यहोवा ज़िंदा ख़ुदा वो हमारा बादशाह
जो मसीह में मुजससम हुआ
यहोवा शामा भी तू जो रहता साथ साथ
यहोवा राआ भी तू मेरा चौपान साथ साथ
जो भी मांगेंगे वही मिल जाएगा
जो भी ढूँढेंगे वही पाएंगे खटखटाएं तो खुल जाएगा
है पाक यहोवा निस्सी तू झंडा क़ौम का
है पाक यहोवा राफ़ा तू शाफ़ी क़ौम का
तेरे पीछे चलें और शक न करें
बल्कि रखें ईमान ऐ मसीह मेहरबान
जो भी चाहें वो हो जाएगा
तू है यहोवा यरी जो मुहैया करता है
तू है यहोवा शालोम जो तसल्ली देता है
तू ने बीटा दिया सब को माफ़ किया नया जन्म दिया रूह से भर दिया आज शैतान झुक जाएगा