धन धन येसू तेरा नाम

धन धन येसू तेरा नाम 
तू दाता और पालनहारा बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम

पग पग कृपा साथ हमारे गिरते हुओं को मिल गए सहारे
तू दाता और पालनहारा बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम

हृदय में येसू तेरी ज्योत जली है
तुझ से प्रभु जी मोहे शान्ति मिली है
तू दाता और पालनहारा बिनती करूँ मैं सुबह-ओ-शाम

प्रीत मसीहा तेरी मोरे मन भाई
जीवन नैया तू ने पार लगाई