Original key: CCurrent key: C

इन भाषाओं में देखिए:

सेनाओं का यहोवा

सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है 
याक़ूब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है 

जिसने आकाश बनाया जिसने पृथ्वी बनाई 
जो सर्वशक्तिमान प्रभु है 
वो यहोवा हमारे संग संग है 
सेनाओं का यहोवा...

समुद्र को जिस ने दो भागा जंगल में से मार्ग निकाला 
जो वादे को करता है पूरा वो यहोवा हमारे संग संग है 
सेनाओं का यहोवा...

लाज़र को जिस ने जिलाया 
ज़क्कई को जिस ने बचाया
जिसके लिए सब कुछ संभव  
वो यहोवा हमारे संग संग है
सेनाओं का यहोवा...