तू मेरी ख़ुशी है

तू मेरी ख़ुशी है तू मेरा मसह है तू मेरी क़ुव्वत है 
तेरी ख़ुशी तेरा मसह मेरा ज़ोर है
तेरी बादशाही का ये कैसा शोर है

तू है ज़िंदा ख़ुदा तू है मेरा ख़ुदा
इब्तिदा इन्तिहा तू है मेरी वफ़ा

तू है नग़मा मेरा तू है चश्मा मेरा
तू है रस्ता मेरा तू है सपना मेरा

तुझ से शिफ़ा मिली तुझ से फ़त्ह मिली
तुझ से राहत मिली तुझ से बरकत मिली