मुक्ति दिलाए येशु नाम
मुक्ति दिलाए येशु नाम शांति दिलाए येशु नाम
येशु दया का बहता सागर येशु है दाता महान
चरनी में तू ने जन्म लिया येशु सूली पे किया विश्राम
हम पर भी येशु कृपा करना हम हैं पापी नादान
हम सब के पापों को मिटाने येशु हुआ बलिदान
क्रूस पर अपना ख़ून बहाया सारा चुकाया दाम