ख़ुदावन्द तेरी सना हो
ख़ुदावन्द तेरी सना हो ख़ुदावन्द तू ले जलाल
शहनशाह है मसीहा ख़ातिम-उल-कमाल
जलाल जलाल जलाल जलाल तेरा है जलाल
एलशदाई भी तू आदोनाई भी तू तू यहोवा है ले तू जलाल
जलाल जलाल जलाल जलाल तेरा है जलाल
ज़िंदा ख़ुदा के चरणों में आके चैन अजब पाया
पाक ख़ुदा के रूह से हम ने जीवन नया पाया
इज़्ज़त अज़मत और परस्तिश तुझको ही मिलते रहें
शौकत हशमत और बुज़ुर्गी तुझको ही देते रहें
आँसू भरी जीवन की राहें तुझ में सुकून ख़ुदा
लिपटें तुझ से चाहें तुझको पाक ग़यूर ख़ुदा