जय जय यीशु

जय जय यीशु जय जय यीशु
जय मृत्युंजय जयकार
सृजनहार पालनहार तारणहार

दीनों का दुख हरनेवाला ह्रदय में शान्ति भरनेवाला
जय जनरंजन जय दुखभंजन
जय जयकार सृजनहार पालनहार तारणहार

नरतन धार लियो अवतारा दे निज प्राण कियो छुटकारा
जय जगत्राता जय सुखदाता
जय जयकार सृजनहार पालनहार तारणहार

मृत्यु बंधन भंजनहारा अक्षय जीवन देवनहारा
रोगिन शोकिन एक आधार
जय जयकार सृजनहार पालनहार तारणहार

जय जयकार करो सब प्यारो नर नारी इक संग पुकारो
नारे मारो जय ललकारो
जय जयकार सृजनहार पालनहार तारणहार