हो तेरी स्तुति और आराधना
हो तेरी स्तुति और आराधना
करता हूँ मैं तुझ से ये प्रार्थना
महिमा से तेरी तू इस जगह को भर
जो भी तू चाहे तू यहाँ पे कर
हाले हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह
करुणा से तेरी नया दिन दिखता है
ढाल बनकर मेरी मुझे बचाता है
जब मैं पुकारूँ तू दौड़ आता है
जब मैं गिरूँ मुझे उठाता है
हाले हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह
सारे जहान में तुझसे कोई नहीं
तुझको छोड़ कोई प्रभु है ही नहीं
घुटने मैं टेकूँ बस तेरे सामने
तू मेरा है प्रभु तू मेरा खुदा
हाले हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह