धन्यवाद के साथ

धन्यवाद के साथ स्तुति गाऊँगा हे येशु मेरे ख़ुदा 
उपकार तेरे हैं बेशुमार कोटी कोटी स्तुति धन्यवाद

योग्यता से बढ़के दिया है अपनी दया से तूने मुझे
माँगने से ज़्यादा मिला मुझे आभारी हूँ प्रभु मैं

तू है सच्चा ज़िंदा ख़ुदा है तुझ पर ही भरोसा मेरा
सेवा पूरी करके पाऊँ इनाम प्रभु ऐसा दो वरदान